फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   60 Min Water Supply in 15 Villagees

Almora News: 15 ग्रामसभाओं में 72 घंटे में मिल रहा 60 मिनट तक पानी

Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
60 Min Water Supply in 15 Villagees
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड के कैहड़गांव, कलझीपा जोशी, लमकासौ, परथौला, अफौ, रोटापानी, गैरखेत और सीमा समेत करीब 15 ग्रामसभाओं में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

इन गांवों को जलापूर्ति करने वाली मोहणा पंपिंग पेयजल योजना के पंप और लाइनें जवाब देने लगे हैं। यहां तीसरे दिन पानी मिल रहा है और वह भी सिर्फ एक घंटे के लिए।
विज्ञापन

इन गांवों में करीब 1200 की आबादी रहती है। योजना के पंपों की क्षमता बेहद कम हो गई है। इस कारण स्रोत से जलाशयों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
बिजली कटौती से भी पंपिंग प्रभावित हो रही है। मजबूरन जल संस्थान हर तीसरे दिन सिर्फ एक घंटा ही पानी दे पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब अप्रैल में यह हाल है तो मई-जून में क्या स्थिति होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed