फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   6 Month Died Due To Fire

गैस रिसाव से घर में लगी आग, छह माह की बच्ची की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
6 Month Died Due To Fire
अग्निकांड हादसे के बाद में क्षतिग्रस्त हुवा मकान - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घरेलू गैस का रिसाव होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह माह की बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दन्यां थाना पुलिस ने बच्ची का शव निकालकर पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम खेती लग्गा- सिद्धी थाना दन्यां निवासी गोपाल राम दिल्ली के किसी होटल में काम करते हैं। यहां घर पर उनके पिता मोहन राम, मां मोहिनी देवी, पत्नी सुनीता, ढाई वर्ष का बेटा लक्की और छह माह की बेटी प्रिया रहते हैं। शनिवार सुबह मोहन राम गांव में ही किसी बरात में शामिल होने गए थे। सुनीता नहाने गई थी। सुनीता की सास मोहिनी अपने पोते लक्की को नहला रही थी जबकि छह माह की प्रिया कमरे में ही थी।
विज्ञापन

इस दौरान घर की रसोई में गैस पर कुछ भोजन पकाने के लिए रखा गया था। तभी पाइप से गैस रिसने लगी। इससे घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप लिया तो मकान का दुमंजिला हिस्सा आग की चपेट में आ गया और बच्ची प्रिया आग में ही फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने आग बुझाना शुरू किया साथ ही दन्यां थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी। सूचना पर दन्यां थाना प्रभारी सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग से क्षतिग्रस्त मकान में भरे मलबे से बच्ची का शव बाहर निकाला। सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग का कारण घरेलू गैस का रिसाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed