फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5.96 hectares of forest burnt in six incidents in May

Almora News: मई में छह घटनाओं में 5.96 हेक्टेयर जले जंगल

Thu, 02 May 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
5.96 hectares of forest burnt in six incidents in May
बागेश्वर। मई की शुरूआत में ही वनाग्नि की छह घटनाएं हो चुकी हैं। इस फायर सीजन में जिले में वनाग्नि की 24 घटनाओं में 26.47 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। आग से 79,410 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। मई के शुरूआती दो दिनों में वनाग्नि की छह बड़ी घटनाओं में 5.96 हेक्टेयर जंगल जलने से 17,880 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कपकोट के कालीधार रेंज में वनाग्नि से .16 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 480 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। धरमघर रेंज के उपराड़ा में 1.80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी आग से 5400 रुपये, मजीगांव में .60 हेक्टेयर में लगी आग से 1800 रुपये, बागेश्वर के बिजोरी वन पंचायत में 1.10 हेक्टेयर में लगी आग से 3300 रुपये, छौना वन पंचायत में आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र में लगी आग से 1500 रुपये और बैजनाथ के शिखरकोट वन क्षेत्र में 1.80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी आग से 5400 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सभी जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और फॉरेस्ट वाचर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा बुधवार की रात को डीएम कार्यालय के समीप फिर आग लग गई। आग को बुझाने के लिए वन विभाग और फायर सर्विस की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने हरी टहनियों से पीट-पीटकर काबू किया। दमकल विभाग की टीम ने डंगोली, कौसानी, भिटारकोट के जंगल में भी घरों की तरफ बढ़ रही आग को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि जहां भी जंगल जल रहे हैं, वन विभाग के कर्मचारी और फॉरेस्ट वाचर तत्काल मौके पर जाकर आग को काबू कर रहे हैं। जंगल जलाने वाले अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।


----------------------------------
रास्तों से साफ किया जा रहा पिरूल
बागेश्वर। कई बार राह चलते लोगों के जली हुई बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े पिरूल (चीड़ के पत्ते) में फेंक देने से जंगलों में आग लग जाती है। वन विभाग के फॉचर वॉचर जंगलों से होकर गुजरने वाले पैदल रास्तों पर गिरे पिरूल को साफ करने में जुटे हैं। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिजा जजी से जौलकांडे तक के मार्ग पर गिरे पिरूल को साफ किया गया। इससे पूर्व भी काफलीगैर और जिला मुख्यालय के कई रास्तों से पिरूल को साफ किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article