फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   555 Nomination Paper canceled

Almora News: नामांकन पत्रों की जांच में 555 पर्चे रद्द

Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
555 Nomination Paper canceled
अल्मोड़ा। जिले के 11 विकासखंडों में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 555 नामांकन निरस्त हुए हैं। ग्राम प्रधान के लिए नामांकन करने वाले 53, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 54 और ग्राम पंचायत सदस्य के 448 नामांकन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में ग्राम प्रधान की 1160 सीटें हैं। ग्राम प्रधान बनने के लिए 2827 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच के बाद 53 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं। 2774 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीटें हैं। इसके सापेक्ष 1329 लोगों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन

जांच के बाद 54 लोगों के नामांकन निरस्त हो गए हैं। 1275 नामांकन वैध पाए गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए जिले में 8242 सीटें हैं इसके सापेक्ष 2541 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच के बाद 448 नामांकन निरस्त हो गए हैं। 2093 लोगों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed