फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से एमडी तिवारी हाइस्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से एमडी तिवारी हाइस्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से एमडी तिवारी हाइस्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एमडी तिवारी हाईस्कूल दैरी में विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छठी से आठवीं तक जूनियर स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में लोकेश आर्या, कौशल मठपाल द्वारा निर्मित वाटर इंडीकेटर ने प्रथम, ज्योति बिष्ट, नेहा बिष्ट के एसिड रेन इफेक्ट ने द्वितीय और अपूर्वा आर्या के वाटर फिल्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


नौवीं और 10वीं तक सीनियर स्तर पर प्रियांशु जोशी और ललित मोहन कैड़ा के हाइड्रोक्लीनिंग मशीन ने पहला, नताशा बिष्ट के ग्रीन हाउस इफेक्ट ने दूसरा, आस्था सिंह और हिमानी बिष्ट के क्लीनिंग एअर पॉल्यूशन मॉडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पवन चक्की, सोलर बोर्ड, जैव विविधता, पर्यावरण आदि पर अपने-अपने मॉडलों का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मैनाली ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. प्रेम प्रकाश, नरेंद्र सिजवाली, इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. ज्योति त्रिपाठी सहित विवेकानंद विद्या मंदिर के नवल अधिकारी, सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल भैंरा के पूरन पांडे, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल के तरुण पाल, बाल विकास विद्या मंदिर चौखुटिया के आनंद सिंह, द्रोण पब्लिक स्कूल के राज बिष्ट, शिशु मंदिर की रेनू भट्ट के नेतृत्व में बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रधानाध्यापक नंदा बल्लभ मैनाली, दिवान सिंह रौतेला आदि व्यवस्थापक भी अवलोकन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका डॉ. नरेंद्र सिजवाली, धीरेंद्र रौतेला, गौरव कांडपाल, प्रमोद चंद्र, दीप कांडपाल आदि ने निभाई। संचालन विज्ञान शिक्षक हरिकृष्ण आर्या और हरीश रावत ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक रमेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष जगत रौतेला, महेश पंत आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed