फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किलकोट गांव में दिन दहाड़े घूम रहे चार तेंदुओं ने मचाया आतंक

किलकोट गांव में दिन दहाड़े घूम रहे चार तेंदुओं ने मचाया आतंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
किलकोट गांव में दिन दहाड़े घूम रहे चार तेंदुओं ने मचाया आतंक

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती किलकोट गांव में इन दिनों लोग तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में चार तेंदुए घूम रहे हैं। जो कई मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। तेंदुए दिन में भी आबादी वाले क्षेत्र में आ जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजड़ा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चार तेंदुए दिखने से लोगों में काफी दहशत बनी हुई है। तेंदुए के भय से वह लोग बच्चों को न तो अकेले स्कूल के लिए भेज पा रहे हैं, और ना ही महिलाएं खेतों में काम करने जा पा रही हैं। दिन ढलते ही तेंदुए की गरजने लगते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर वन दरोगा कुशल सिंह कैड़ा, वन रक्षक संजय कुमार, उप राजस्व निरीक्षक सदर संतोष किरोला ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेजकर वहां पिंजड़ा लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


खनियां में भी तेंदुए ने मचाई दहशत
रानीखेत। निकटवर्ती खनियां क्षेत्र में भी तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां भी तेंदुए ने कई मवेशियों को निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि सूचना के बावजूद वन विभाग सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहा है। यहां भी तेंदुआ दिन दहाड़े घूम रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के डर से खेतों में नहीं जा रहीं महिलाएं
गरुड़ (बागेश्वर)। चनोली गांव में एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ आबादी के पास घूम रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के डर से गांव की महिलाएं अकेले खेतों में काम करने नहीं जा रही है। चनोली के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि वन विभाग को कई बार इसकी सूचना दे दी गई है लेकिन रेंजर बैजनाथ ने इसे आज तक गंभीरता से नहीं लिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए के आतंक से थापाल, पिटलाकोट, नरग्वाड़ी, तिलसारी, दिगोली के ग्रामीण सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed