{"_id":"5cba0b39bdec2213f32f9574","slug":"51555696441-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए कुल 21 टेबलें लगाई गई हैं।
परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 10, हाईस्कूल की कापियां जांचने के लिए 11 टेबल लगाई गई हैं। रामनगर बोर्ड कार्यालय से मूल्यांकन के लिए दो मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण लेकर लौट आए हैं। इनमें विज्ञान शिक्षक और भाषा शिक्षक शामिल हैं। जो कि शनिवार को परीक्षकों और अंकेक्षकों को प्रशिक्षण भी देंगे। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल भी प्रतिबंधित रहेगा।
केंद्र के उपनियंत्रक जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 200 परीक्षकों और 40 अंकेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षकों द्वारा जांची गई कापियों में से 50 फीसदी कापियों का अंकेक्षक अंकेक्षण करेंगे, ताकि मूल्यांकन में त्रुटि की संभावना नहीं रहे। एक परीक्षक एक दिन में इंटरमीडिएट की तीस और हाईस्कूल की 40 कापियों का मूल्यांकन कर सकेगा।