{"_id":"5c13e5e2bdec22553e4fa400","slug":"51544807906-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मुक्तेश पंत देंगे नवम् बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मुक्तेश पंत देंगे नवम् बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा में नवम बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान शनिवार को 11.45 बजे से होगा। प्रख्यात साहित्यकार, कथाकार स्व. शिवानी के पुत्र और यम चाइना कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मुक्तेश पंत मुख्य वक्ता के रूप में भारत और चीन में बुनियादी ढांचे का विकास विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
अल्मोड़ा में जन्मे अमेरिका में रहने वाले मुक्तेश पंत ने पेप्सिको, रीबोक, यम ब्रांड्स जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह जानी मानी अमेरिकी कंपनी यम चाइना होल्डिंग के सीईओ के तौर पर हाल ही में तीन साल तक चीन में रहकर आए हैं।
चीन में ही इस कंपनी में चार लाख से अधिक कर्मचारी हैं। वर्तमान में वह यम चाइना कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट और वरिष्ठ सलाहकार के साथ ही पिनाकल फूड्स के स्वतंत्र निदेशक हैं। उन्हें दो बार विज्ञापन के क्षेत्र में फ्रांस का सर्वोच्च गोल्डन लायन अवार्ड भी मिला है। उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक पद्मश्री डॉ. ललित पांडे ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भागीदारी करने का आह्वान किया है।