{"_id":"5c129fa542c7925d72022858","slug":"51544724389-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया चोर
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एक दिसंबर को नंदादेवी बाजार के पास विनोद ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने इस बीच कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है और आस पास के कई लोगों से जानकारी भी जुटाई।
मालूम हो एक दिसंबर की रात करीब एक बजे चोरों ने विनोद ज्वेलर्स की दुकान का दरवाजा उखाड़कर भीतर रखे ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन चुरा लिए थे।
घटना करने वाले चोर इस दौरान बाजार और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैंद भी हुए हैं, लेकिन उनकी पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। घटना को 13 दिन हो गए हैं। पुलिस की चार टीमें और सर्विलांस की टीम द्वारा की जा रही जांच के बावजूद पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।