{"_id":"5bc6209bbdec22694123c1d6","slug":"51539711131-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितई में चलाया नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितई में चलाया नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गायत्री परिजन चितई गोलू देवता मंदिर में पशु बलि के खिलाफ जनजागरण अभियान जारी रखे हुए हैं। मंगलवार को भी श्रद्धालु दो बकरे बलि के लिए लाए थे, जिन्हें गायत्री परिजनों से लौटा दिया और भक्तों को सात्विक विधि से पूजा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान गायत्री परिजनों और हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नशा भारत छोड़ो अभियान के तहत जागरण अभियान भी चलाया।
गायत्री परिजनों ने भक्तों को बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मंदिरों में पशु बलि पर रोक है। उन्होंने लोगों से मंदिरों में पशु बलि नहीं करने की अपील की। इधर हरीदत्त पेटशाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने चितई में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गायत्री परिजनों के साथ मिलकर नशा भारत छोड़ो अभियान भी चलाया।
गायत्री परिजन मोहन पांडे ने बताया कि दशहरे पर 19 अक्तूबर को लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में यज्ञोपवीत समेत कई संस्कार होंगे। जनजागरण में सरोज भट्ट, नीलम नेगी, रीता पांडे, विद्योतमा जोशी, मंजू जोशी, मंजू तिवारी, निर्मला अधिकारी, आरएस बिष्ट, अर्जुन सिंह नेगी आदि ने भाग लिया।