{"_id":"5b08518a4f1c1b8a6e8b49bf","slug":"51527271818-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय मानिला महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय मानिला महोत्सव का रंगारंग आगाज
Updated Fri, 25 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय मानिला महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया है। पहले दिन आकाशवाणी, दूरदर्शन, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जीना, उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक और आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बंगारी ने हरिदत्त मठपाल को प्रथम मानिला रत्न से सम्मानित किया।
मानिला विकास समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र जीना ने कहा कि यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने एक साल के भीतर मानिला पेयजल योजना का निर्माण पूरा करने, राइंका मानिला के जर्जर का पुनर्निर्माण करने का भरोसा दिलाया। उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी कहा कि उन्होंने पहले भी मानिला के विकास के लिए कई आंदोलनों में भाग लिया है। भविष्य में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अतिथियों ने मानिला दर्शन पत्रिका का विमोचन भी किया। इस दौरान कुमाऊंनी गायक किशोर जोशी ने मानिला माई दुनिया में निराली, गणपति गणेशा गाना गाया। गायिका गीता पंत ने सूरज सामणी मानिला डान, संजय जैंतवाल ने मानिला की माई मेरी सुन ले पुकारा गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पहली बार हो रहे महोत्सव का स्वागत करने डढोली, बेसर, बगड़, बरकिंडा, खाल्यूं आदि गांवों से लोग ढोल, नगाड़ों, बैंडबाजों के साथ पहुंचे। नीरज बवाड़ी ने संचालन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुंदन बिष्ट, जीएस चौहान, ऊर्बादत्त लख्चौरा, महेश उपाध्याय, चंद्रा पटवाल, राजेंद्र रावत, मनमोहन सिंह बंगारी, महेंद्र सिंह उजराड़ी, त्रिलोक सिंह रावत, मान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह रावत आदि थे।
पहली बार हो रहे महोत्सव में ढोल, नगाड़ों के साथ पहुंचे ग्रामीण
विधायक जीना और उक्रांद के शीर्ष नेता ऐरी ने शुभारंभ किया