फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा से लोग झुंझलाए

बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा से लोग झुंझलाए

Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा से लोग झुंझलाए
अल्मोड़ा। बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा में अभी भी सुधार नहीं आया है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बीएसएनएल सेवा बीमार पड़ी है। शुक्रवार शाम को भी घंटों तक बीएसएनएल सेवा ठप रही। फोन नहीं मिलने के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ता काफी परेशान रहे। वहीं ब्रॉडबैंड सेवा भी दिन में कई बार बाधित होने से लोग इंटरनेट सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर समेत ग्रामीण इलाकों में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में है। लोगों का आरोप है कि बीएसएनएल पिछले काफी समय से लोगों को अच्छी सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। बात करने पर न तो फोन पर आवाज सुनाई देती है और फोन भी कट जाता है। यही नहीं दूसरी तरफ से आवाज नहीं आने की दिक्कत भी आम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के पास बीएसएनएल सेवा ही है, लेकिन फोन नहीं लगने के कारण ग्रामीणों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते शुक्रवार शाम को भी बीएसएनएल सेवा अचानक ठप हो गई।
विज्ञापन


नेटवर्क नहीं होने के कारण घंटों तक लोगों के फोन नहीं मिल सके। इस दौरान बीएसएनएल के उपभोक्ता काफी परेशान दिखे। दूसरी तरफ बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा भी पिछले कुछ दिनों से धीमी गति से चल रही है। साइबर कैफे में पहुंचने वाले छात्रों को कई बार नेट नहीं चलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि संचार क्रांति के समय में भी बीएसएनएल जैसी पुरानी सेवा अपनी सेवाओं में सुधार नहीं कर पा रही है। जिसके कारण लोगों का अन्य कंपनियों की ओर झुकाव बढ़ रहा है। लोगों ने भारत संचार निगम से फोन और इंटरनेट सेवा में आ रही कमियों को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed