{"_id":"594faf724f1c1b09178b46a9","slug":"51498394482-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने पर ही ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने पर ही ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे शिक्षक
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी होने पर ही ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे शिक्षक
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री माधो सिंह बिष्ट ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी करें, तभी एक जुलाई से राजकीय शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न तो पूर्ववर्ती सरकार और न ही वर्तमान सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे रही है। गत दिवस अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की कुछ महत्वपूर्ण मांगें नहीं मान लेती है तब तक प्रदेश के शिक्षक ड्रेस कोड में स्कूल नहीं जाएंगे। मांगें पूरी होने पर ही शिक्षक ड्रेस कोड पर अमल करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों पर अपना आदेश थोपना चाहते हैं।