फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 percent post of Engineers Vacant

Almora News: सिंचाई विभाग में अभियंताओं के 50 फीसदी पद खाली

Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 percent post of Engineers Vacant
अल्मोड़ा जिले में 14 पद स्वीकृत, तैनाती सिर्फ सात की
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग अभियंताओं की कमी से जूझ रहा है। जिले में विभाग में अभियंताओं के 50 फीसदी पद रिक्त हैं। बुआई का समय नजदीक है और किसान क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक होने और सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचने की राह देख रहे हैं। अभियंताओं की कमी से विभाग के लिए समय पर ऐसा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

जिले में 2012 में 127 नहरें अस्तित्व में थीं, इनके जरिए किसान अपनी 26 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करते थे। वर्तमान में 39 नहरें आपदा या सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हो गईं। नतीजतन खेतों तक पानी न पहुंचने से सिंचित भूमि 1734 हेक्टेयर कम होकर महज 932 हेक्टेयर रह गई है। अब भी किसान क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक होने और खेतों तक पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभियंताओं की कमी से सिंचाई विभाग के लिए यह काम चुनौती बन गया है। विभाग में अभियंताओं के 14 पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष सिर्फ सात अभियंता तैनात हैं। अभियंताओं की कमी से नहरों के सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। विभाग में अन्य कार्मिकों के 18 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में पदों का विवरण

पद सृजित पद रिक्त पद
कनिष्ठ/अपर सहायत अभियंता 10 06

सहायक अभियंता 04 01

प्रशासनिक अघिकारी 02 02

लेखाकार 01 01

वरिष्ठ सहायक 05 03

कनिष्ठ सहायक 05 01

संगणक 01 01

सींच पर्यवेक्षक 03 02

सींचपाल 08 05

मेट 08 08

चालक 02 02

चतुर्थ श्रेणी 02 02

रनर 08 07

कोट-अभियंता और कार्मिकों के रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति शासन से संभव है। कार्मिकों कमी से दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को राहत पहुंचाने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। -मोहन सिंह रावत, ईई, सिंचाई खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed