फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 .40 lakh

प्रशासन 13 लाभार्थियों से वसूलेगा 5.40 लाख रुपये

Tue, 19 Apr 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 इंदिरा आवास योजना के तहत सरकार से 5.40 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद भी जिले के पांच ब्लॉकों के 13 लाभार्थियों ने अब तक आवास और शौचालय नहीं बनाए हैं। मकान बनाने के लिए मिली अनुदान राशि का उपयोग नहीं करने वाले ऐसे लाभार्थियों से प्रशासन दी गई रकम की वसूली करेगा। परियोजना निदेशक डीडी पंत ने मानक के मुताबिक निर्माण कार्य पूरा चुके लोगों से प्रमाण पत्र विकासखंड कार्यालय में अविलंब जमा करने को कहा है। 


ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ने बताया कि 2009 से लेकर 2012-13 में जिले के ब्लॉकों में लाभार्थियों को मकान स्वीकृत किए गए थे। इसके लिए दी गई धनराशि में उन्हें शौचालय का भी निर्माण करना था। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों और लाभार्थियों को कई बार पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूरा कर प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया था, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। परियोजना निदेशक पंत ने बताया कि अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले ऐसे 13 लाभार्थियों से राजस्व विभाग के जरिये वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन


इनसेट 
इन लाभार्थियों से की जाएगी वसूली 
1- भारती देवी,  भड़गांव (ताड़ीखेत)         35 हजार
2- भूपाल सिंह, मेहलखंड (द्वाराहाट)         44 हजार
3-  शीला देवी, दैना (द्वाराहाट)             30 हजार
4- खष्टी देवी,  मल्ली मिरई (द्वाराहाट)         44 हजार
5- हंसी देवी, तल्ली कहाली (द्वाराहाट)         44 हजार 
6- कमला देवी, मल्ली मिरई (द्वाराहाट)         44 हजार
7- पे्रमा देवी, तल्ली कहाली (द्वाराहाट)         44 हजार
8- नारायण राम, काफली (धौलादेवी)          35 हजार
9- देवीदत्त, अंडोली (धौलादेवी)                44 हजार
10- गणेशी देवी, जमणिया (चौखुटिया)         44 हजार
11- किशन राम, जमणिया (चौखुटिया)         44 हजार
12- बीना आर्या, पल्यूं (भैसियाछाना)         44 हजार
13 नीमा जोशी,  कुमौली (भैंसियाछाना)         44 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed