{"_id":"6016e8e98ebc3e340557cda5","slug":"42306-children-were-given-polio-medicine-in-almora-almora-news-hld4131339176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 42306 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 42306 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाते आशा कार्यकत्री।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने भारतीय स्टेट बैंक में स्थापित बूथ में और नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में पांच साल तक के 42306 बच्चों को दवा पिलाई गई। वंचित रहे बच्चों को एक और दो फरवरी को दवा पिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि जिले में कुल 48866 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के विभिन्न ब्लाकों में 653 बूथ बनाए गए। इन सभी बूथों में स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि जिले भर में कुल 42306 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस मौके पर डॉ. अनिल ढींगरा, योगेश पुरोहित, महिला अस्पताल की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ प्रीति पंत, बूथ पर्यवेक्षक रजनीश जोशी आदि थे।
पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा बच्चों ने पी दवा
अल्मोड़ा। इस बार पल्स पोलियो कार्यक्रम पिछले वर्ष से अधिक बेहतर रहा। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि इस वर्ष करीब 86.5 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई। जबकि पिछले साल पहले दिन करीब 75 फीसदी बच्चों ने ही पोलियो की खुराक ली थी।