फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रानीखेत-चिलियानौला लिंक मार्ग की हालत सुधारने की मांग

रानीखेत-चिलियानौला लिंक मार्ग की हालत सुधारने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत-चिलियानौला लिंक मार्ग की हालत सुधारने की मांग
रानीखेत(अल्मोड़ा)। रानीखेत-चिलियानौला लिंक मार्ग की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इस मार्ग पर कई बार लोनिवि डामरीकरण करा चुका है और कई बार पैच भरान का कार्य हो चुका है, लेकिन सड़क पर डामर टिकने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है। जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दूसरी तरफ सड़क के चौड़ीकरण करने की मांग भी उठने लगी है।
विज्ञापन


बता दें कि डेढ़ दशक पहले चिलियानौला कस्बे को जोड़ने के लिए विशुवा गांव के ऊपर से सड़क बनाई गई, लेकिन सड़क पर डामरीकरण का कार्य टिकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते लोगों को आए दिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह सड़क काफी संकरी है, तीव्र मोड़ों पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहन नहीं दिखाई देते, कई बार यहां वाहनों में भिड़ंत हो जाती है। स्थानीय लोग इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी समय-समय पर उठाते रहते हैं, लेकिन आज तक इसकी सुध नहीं ली जा रही है। चिलियानौला निवासी वरिष्ठ व्यापारी विपिन शर्मा, पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी, भाजपा नेता रोहित शर्मा आदि ने लोनिवि से अतिशीघ्र मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed