{"_id":"5c2bac62bdec22569b2f0542","slug":"41546366050-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय काकड़ी झील मा नूण पिसो सिलमा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय काकड़ी झील मा नूण पिसो सिलमा....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नए साल के स्वागत में रैमजे इंटर कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायिका माया उपाध्याय और गौरव जोश्याल के गीतों में दर्शक जमकर झूमे।
शाम को लोक गायिका माया उपाध्याय ने गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। उनके गीत आज का दिना में होली घर पना, ओ याद आली ..., हाय काकड़ी झील मा नूण पिसो सिलमा में दर्शक जमकर झूमे। इससे पहले सुबह रैमजे प्रांगण में सुबह एसएसबी के जवानों का बैंड वादन आकर्षक का केंद्र रहा। दुर्गा शक्ति संस्था ने झोड़ा समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अपराह्न मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों की कुमाउंनी में लक्ष्मण परशुराम कथा की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। नन्हें मुन्ने बच्चों नृत्य भी पेश किए।
साईं इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। इस मौके हुई कुर्सी दौड़ के जूनियर वर्ग बालिका में गीता, चित्रेशा, नताशा, बालक वर्ग में पवन, प्रियांशु, सावेद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजय भाकुनी ने आकर्षक छोलिया नृत्य पेश किया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। रैमजे सभागार में देर रात तक सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। लोक गायिका माया उपाध्याय और गौरव जोश्याल ने देर रात तक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोसी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, दीपा साह, हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, मोनू साह, रेखा अल्मियां, सचिन आर्या, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, विजय पांडे, तरन्नुम बी आदि मौजूद थे।