{"_id":"5c227284bdec2256d14f3dd3","slug":"41545761412-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों ने कचहरी बाजार में अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मियों ने कचहरी बाजार में अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका परिषद का पटाल बाजार में अतिक्रमण हटाने को अभियान जारी है। पालिका कर्मियों ने आज कचहरी बाजार से अतिक्रमण हटाया। चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में व्यापारियों ने बाजार में अतिक्रमण जारी रखा तो नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पालिका कर्मियों ने लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार में अभियान चलाया। दल को अभियान के दौरान कचहरी बाजार में व्यापारियों द्वारा दुकान के काफी आगे तक सामान फैलाया हुआ मिला। जिसे पालिका कर्मियों ने हटवाया। उन्होंने कहा कि दुकान के एक फुट से आगे सामान नहीं फैलाएं। अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका के अभियान से हालांकि लाला बाजार और अन्य स्थानों पर व्यापारियों के सामान फैलाने पर अंकुश लगा है। जिससे बाजार आने वाले लोगों को सुविधा हो रही है। अतिक्रमण हटाने वाले दल में पालिका दल में तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी, रवि, अशोक बिष्ट शामिल थे। ब्यूरो