फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शैलजा, दीक्षिका, जितेष और मानसी ने पाया प्रथम स्थान

शैलजा, दीक्षिका, जितेष और मानसी ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
शैलजा, दीक्षिका, जितेष और मानसी ने पाया प्रथम स्थान
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जिला परियोजना कार्यालय की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित कला उत्सव में हुई कंठ संगीत प्रतियोगिता में शैलजा मसीह, रविना चौधरी, हेमंत कुमार, नृत्य में दीक्षिका आर्या, गरिमा बिष्ट, उषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन


वाद्य संगीत में जितेष कुमार, पंकज शर्मा, सूरज प्रसाद, चित्रकला प्रतियोगिता में मानसी, ज्योतिश्री, मानक कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि लोक धरोहरों को दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करने का कला उत्सव एक सशक्त माध्यम साबित होगा। एसएसजे परिसर के चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर जोशी ने कहा कि कला उत्सव के माध्यम से कलात्मक अनुभव को पहचानने, खोजने, अभ्यास करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर ने कहा कि बच्चे अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेज कर रखें। इस मौके पर प्रधानाचार्या सीमा जोशी, रंगकर्मी नवीन बिष्ट आदि ने विचार रखे। कला उत्सव में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक डा. शेखर जोशी, राजेंद्र सिंह, पीतांबर शर्मा, राजेंद्र नयाल, निर्मल पंत, नारायण सिंह थापा, पूजा अंडोला, मीनाक्षी पाठक, नीतू कनवाल, नवीन बिष्ट, विकास गंगाधर तेलंग, डा. सबीहा नाज थे। कार्यक्रम में विजय कुमार पाठक, कुंदन कनवाल, धीरज कुमार, प्रदीप वर्मा, पूजा आर्या, प्रकाश नारायण, ललित प्रकाश, नीरज बिष्ट, ब्रिज मोहन भट्ट, अभय शाह, दीप पांडे, मीनाक्षी उप्रेती, हेमंत अग्रवाल, डा. दीपा गुप्ता, हेमलता वर्मा, देवराज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed