{"_id":"5bae6298867a554f1a4b251e","slug":"41538155160-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक तथा परिचालकों के खाली पदों पर नियुक्ति की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक तथा परिचालकों के खाली पदों पर नियुक्ति की जाए
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने रोडवेज डिपो में चालक और परिचालकों के खाली पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला में कल-पुर्जों का अभाव बना हुआ है। उन्होंने संविदा और एजेंसी चालक परिचालकों, बाह्य स्रोत कर्मचारियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने, डिपो में लिपिकों की नियुक्ति करने, चालक-परिचालकों को वर्दी देने की मांग की। उन्होंने कार्यशाला प्रभारी पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला से कई वाहन बिना धुलाई के मार्ग में भेजे जा रहे हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने का कि लंबे समय से मांग के बावजूद संघ को कमरा नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्षता माधवानंद ने और संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में अंबी राम, नरी राम, गोविंद राम, नरेश कुमार, लक्ष्मण राम, गणेश सिंह, प्रकाश सिंह, कैलाश चंद्र, भुवन राम, इंद्र लाल, दीपक कुमार, मदन लाल आदि ने विचार रखे।