फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों के लिए 1,280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों के लिए 1,280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

Sun, 06 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों के लिए 1,280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी
neet exam
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक, डाटा इंट्री आपरेटर, नलकूप चालक, कार्य पर्यवेक्षक, ग्रेडिंग पर्यवेक्षक आदि पदों के लिए रविवार को नगर के सात केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। इनमें पंजीकृत 2,611 अभ्यर्थियों में से 1,280 ने परीक्षा दी। 1,331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जीआईसी अल्मोड़ा में पंजीकृत 403 में से 195 ने परीक्षा दी 208 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी में 408 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 191 ने परीक्षा दी जबकि 217 अनुपस्थित रहे। अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 264 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 137 ने परीक्षा दी, 127 अनुपस्थित रहे। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में पंजीकृत 312 अभ्यर्थियों में से 144 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 168 गैर हाजिर रहे। एसएसजे परिसर के अपर कैंपस में पंजीकृत 456 में से 231 ने परीक्षा दी जबकि 225 अनुपस्थित रहे। मिडिल कैंपस में 456 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 219 ने परीक्षा दी, 237 अनुपस्थित रहे। लोअर कैंपस में पंजीकृत 312 अभ्यर्थियों में से 163 परीक्षा में शामिल हुए 149 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के जोनल अधिकारी, एडीएम केएस टोलिया ने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed