{"_id":"5ae4ac244f1c1b87098b6d2b","slug":"41524935716-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ पकड़ से बाहर, ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ पकड़ से बाहर, ग्रामीण भयभीत
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के डुंगरी गांव में युवक को शिकार बनाने वाला तेंदुआ फिलहाल पकड़ से बाहर है। न तो गश्त कर रहे वन कर्मियों को तेंदुआ दिखाई दे रहा और न विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में ही वह अब तक फंस पाया है। इधर ग्रामीण तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से अभी भी भयभीत हैं।
19 अप्रैल की रात को तेंदुए ने घात लगाकर डुंगरी गांव निवासी 25 साल के युवक को मार दिया था। ग्रामीणों की मांग पर अगले ही दिन वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया था, लेकिन तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं आ रहा है।
ग्रामीण तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से खौफजदा हैं और शाम होने से पहले जंगल और खेतों का काम निपटाकर घर पहुंचना उनकी मजबूरी बन गई है। गांव में गश्त कर रहे वन कर्मियों को भी इस दौरान तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। इधर विभाग के एसडीओ पीएस बिष्ट ने बताया कि तेंदुए के पद चिन्हों पर लगातार नजर रखी जा रही है। गांव में सोलर लाइट लगवाने की व्यवस्था भी जल्द ही की जा रही है।