फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   घोषणा हुए छह साल बीत गए भवन निर्माण का काम आज तक अधूरा

घोषणा हुए छह साल बीत गए भवन निर्माण का काम आज तक अधूरा

Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घोषणा हुए छह साल बीत गए भवन निर्माण का काम आज तक अधूरा
भारतीय करंसी
अल्मोड़ा। घोषणाएं करने के बाद कार्यदायी संस्थाओं को बजट नहीं मिलने से जिले में कई भवनों का निर्माण अधूरा पड़ा है। 9 करोड़ एक लाख रुपये की योजना के तहत लोधिया में बनाया जा रहा फूड क्राफ्ट संस्थान का काम भी बजट के अभाव में ठप है। इस योजना मेें केंद्र और राज्य की तरफ से अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये ही कार्यदायी संस्था को मिले हैं। पहाड़ के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से बनाए जा रहे फूड क्राफ्ट का निर्माण कब पूरा होगा अधिकारी भी इससे अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


एक साल से ज्यादा समय हो गया है लोधिया में बनाया जा रहा फूड क्राफ्ट संस्थान का निर्माण बजट के कारण रुका पड़ा है। कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी इस मद में बचा हुआ पैसा नहीं आ पाया है। 2011-12 में स्वीकृत हुई योजना में कार्यदायी संस्था उत्तराखंड अवस्थापना विकास निगम को 5.40 करोड़ प्राप्त हुए थे। इस धनराशि में केवल फूड क्राफ्ट भवन का ढांचा ही तैयार हो सका है और आगे का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन


भवन निर्माण पूरा होने के बाद संस्थान में स्थानीय और बाहरी जिलों के छात्रों को कांटीनेंटल, भारतीय के अलावा कुमाऊंनी, गढ़वाली समेत विभिन्न राज्यों के खाने आदि का प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित था ताकि युवाओं को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो सके, लेकिन संस्थान में प्रशिक्षण और पढ़ाई होना तो दूर संस्थान के भवन को पूरी तरह तैयार ही नहीं किया जा सका है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य का कहना है कि योजना के पूरा होने में अभी करीब 3.61 करोड़ रुपये और चाहिए। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। फिलहाल पैसा नहीं आने से फूड क्राफ्ट भवन का निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed