{"_id":"5a2d67264f1c1b193e8b7dc6","slug":"41512924966-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर : टम्टा
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
डॉ. रावत ने कहा कि सरकार कोरी घोषणा करने के बजाए कार्यों को धरातल पर मूर्त रूप देने का काम कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पीजी की मान्यता, बीएससी की कक्षाओं का संचालन, महाविद्यालय भतरौंजखान में भवन निर्माण, विनायक में सहकारी बैंक की स्थापना, सहकारिता पर आधारित रोजगारपरक योजनाएं संचालित करने, कृषि विपणन केंद्र की स्थापना, सीएचसी भिकियासैंण में डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग रखी।
डॉ. रावत ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पर है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद पिलखवाल, सल्ट के विधायक सुरेन्द्र जीना, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, लीला बिष्ट ,प्रकाश जोशी, रिषीपाल कंडवाल,मदन मेहरा, सुरेन्द्र सिंह, दीपक करगेती, गोपाल सिंह, लाल सिंह, बिनोद छिमवाल, उमेश नैलवाल, जीवन सिंह आदि थे।