{"_id":"59c93a4e4f1c1ba1538b4584","slug":"41506359886-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत राजकीय संग्रहालय को नया बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत राजकीय संग्रहालय को नया बनाने की कवायद
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सैंतीस साल पहले नगर के बीचों बीच बने राजकीय संग्रहालय को नया बनाने की कवायद शुरू हो गई है। संग्रहालय अधिकारियों ने वर्तमान भवन को राजकीय संग्रहालय के अनुरूप नहीं बताते हुए संस्कृति विभाग से इसके लिए नया भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संग्रहालय को तोड़कर उसी स्थान पर नया संग्रहालय भवन तैयार किया जाएगा।
मालरोड बस स्टेशन के समीप 17 नवंबर 1979 में एक भवन में पंडित गोविंद वल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय की स्थापना की गई थी। संग्रहालय स्थापित होने के बाद यहां प्राचीन बहुमूल्य पांडुलिपियां, तामपत्र, मूर्तियों के अलावा लोककला ऐपण, वाद्ययंत्र, पुराने जेवर, सिक्के, किताबें, पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों द्वारा प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं के अलावा पंडित गोविंद वल्लभ पंत से संबंधित सामग्री रखी गई थी। लेकिन बहुमूल्य वस्तुओं के संग्रहण के लिए भवन काफी पुराना होने के कारण इसको बदलने के लिए कई बार मांग भी उठी।
बीते जुलाई-अगस्त में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा में बैठक कर नया संग्रहालय भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुराने हो चुके संग्रहालय को तोड़कर यहां नया भवन बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू करते हुए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया। राजकीय संग्रहालय प्रभारी ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान भवन संग्रहालय के अनुरूप नहीं है और इसे तोड़कर नया भवन बनाने के लिए संस्कृति निदेशालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।