फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   38000 fraud in the name of solar pump

Almora News: सोलर पंप लगाने के नाम पर 38 हजार की ठगी

Mon, 20 May 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
38000 fraud in the name of solar pump
साइबर ठग ने ऊर्जा मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज भेजकर पीड़ित को लिया झांसे में, अज्ञात पर केस
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एक व्यक्ति ने सोलर पंप लगाने के नाम पर 38 हजार की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने ऊर्जा मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी के गिरजा विहार, कमलवागांजा मूल निवासी बगड़गांव, बग्वालीपोखर, द्वाराहाट किशन चंद्र तिवारी ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। मंदिर में पानी न होने से उन्होंने 16 मई को सोलर पंपिंग योजना के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ न्यू रिन्युएबल एनर्जी, नई दिल्ली का का हवाला देकर व्हाट्सअप कॉल आया और आधार, पैन, बैंक खाता सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन

साइबर ठग की तरफ से एप्रूवल फार्म भेजा गया और एक खाता नंबर देकर उसमें रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 5,600 रुपये मांगे जो उन्होंने ऑनलाइन भेज दिए। फिर जीएसटी और केंद्रीय जीएसटी के नाम पर 32,499 रुपये मांगे जो उन्होंने ऑनलाइन जमा कर दिए। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय की फर्जी रसीद भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई। जब उनसे रिजर्व बैंक की एनओसी के नाम पर 21,000 रुपये मांगे गए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जब डील कैंसिल करने के नाम पर साइबर ठग ने 5,600 रुपये की मांग की तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इधर, सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed