फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Almora News: 320 kg of explosives found illegally kept in room youth arrested

अल्मोड़ा: कमरे में अवैध रूप से रखा मिला 320 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 12:24 AM IST
सार

बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर चोपड़ाथल में एक कमरे में अवैध विस्फोटक पदार्थ रखे होने की जानकारी होने पर राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Almora News: 320 kg of explosives found illegally kept in room youth arrested
320 किलो विस्फोटक बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राजस्व और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में गोदाम के बजाय एक कमरे में रखा 320 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ मातवर सिंह का कहना है कि विस्फोट अवैध रूप से रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना और सीओ के नेतृत्व में कानूनगो कुंदन नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक निखिल त्यागी, बलवंत नाथ गोस्वामी, पंकज शर्मा समेत पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम को वहां पांच पेटी नाइट्रेट मिक्सचर, तीन पेटी डेटोनेटिंग फ्यूज, दो रोल डेटोनेटिंग वायर, पांच पेटी सेफ्टी फ्यूज और 47 क्वॉयल मिले।
विज्ञापन


उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर तोताराम के बाद अब दो और साथी गिरफ्तार, बारहसिंगा के सींग, छुरी और रस्सी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्यूं क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि कुल 320 किलो विस्फोटक बरामद हुआ जो कि अवैध रूप से एक कमरे में रखा था। मौके से ग्राम पांडेताली बाड़ेछीना निवासी गोदाम प्रभारी शेर सिंह को गिरफ्तार किया कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक एक कंपनी का है। कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि वे सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लाइसेंसधारी ठेकेदारों को विस्फोटक की सप्लाई करते हैं। कहा कि करीब 150 मीटर की दूरी पर ही उनका गोदाम है, लेकिन सड़क खराब होने से इसे गोदाम में नहीं पहुंचाया जा सका और कंपनी कर्मियों के रहने के लिए प्रयोग होने वाले कमरे ही रख लिया गया था।

मोटरमार्ग से सटे मकान में अवैध तरीके से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। वैध दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई कर मौके पर मिले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जाएगी।
- मनीषा मारकाना, नायब तहसीलदार।

-मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। वीडियो को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लेकर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
- पंकज भट्ट, एसएसपी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed