फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Two companions of international forest smuggler Totaram arrested

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर तोताराम के बाद अब दो और साथी गिरफ्तार, बारहसिंगा के सींग, छुरी और रस्सी बरामद

Mon, 31 May 2021 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 May 2021 11:59 PM IST
सार

25 मई को एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीरबल उर्फ तोताराम को नेपाल बॉर्डर से लगी खटीमा रेंज के नखाताल के जंगल से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two companions of international forest smuggler Totaram arrested
तोताराम के दो साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर तोताराम उर्फ बीरबल के दो साथियों को वन विभाग उत्तर प्रदेश के महोफ रेंज की वन विभाग की टीम ने सुरई रेंज उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से बारहसिंगा के सींग, छुरी और रस्सी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


तोताराम बाघ के शिकार में खटीमा रेंज, शारदा रेंज सहित उत्तर प्रदेश और नेपाल में कई मामलों में वांछित था। वन विभाग महोफ रेंज के रेंजर आरिफ जमाल टीम के साथ रविवार को सुरई रेंज के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने चूका के पास मीना बाजार बनबसा निवासी साबिर और नरेश श्रीवास्तव को बारहसिंगा के सींग, दो छुरी और रस्सी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों ही आरोपी बीरबल उर्फ तोताराम के साथी हैं और बनबसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


साबिर और नरेश ने बनबसा में बाघ का किया था शिकार 
साबिर और नरेश वर्ष 2010-11 में खटीमा रेंज के बनबसा में बाघ के एक शिकार के मामले में भी संलिप्त रहे हैं। इन्होंने तोताराम के साथ ही इस्लाम नगर खटीमा के शाकिर उर्फ शकरुवा, बंटी नाथू और मत्थुनाथ के साथ मिलकर बाघ का शिकार किया था। तोताराम की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में साबिर और नरेश के खटीमा के आसपास ही जंगलों में सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। टीम में यशवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed