{"_id":"5c38e48bbdec2273487f1eb6","slug":"31547232395-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित डायलिसिस उपचार दिए जाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित डायलिसिस उपचार दिए जाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बेस अस्पताल में शुरू की गई डायलिसिस मशीन से मरीजों को नियमित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
एनटीडी निवासी नवाज खान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेस अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस सेवा देने में अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे किडनी पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है।
सप्ताह में सिर्फ दो दिन डायलिसिस उपचार दिए जाने से अधिकांश मरीजों का नंबर नहीं आ रहा है। जबकि कई मरीजों को इलाज के लिए बाहरी जिलों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से अस्पताल में मरीजों को नियमित डायलिसिस उपचार दिए जाने की मांग की है।
बेस अस्पताल में व्यवस्थाएं सही न होने पर 16 जनवरी से आंदोलन और उसके बाद न्यायालय में जाने की चेतावनी दी है। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीज को डायलिसिस उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस उपचार करा रहे मरीजों के रक्त साफ करने का फिल्टर बाहर से मंगाने की शिकायत पूरी तरह निराधार है। वह स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं।