{"_id":"5c27b102bdec2256fa268ed8","slug":"31546105090-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालकों की कमी से रोडवेज की तीन सेवाए हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालकों की कमी से रोडवेज की तीन सेवाए हुई स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में चालक और परिचालकों की कमी के कारण शनिवार को तीन सेवाएं स्थगित हो गईं। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मजबूरन टैक्सियों में महंगा किराया देकर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज स्टेशन में सर्वर भी डाउन रहा। इससे काम पर असर पडा।
शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे की अल्मोड़ा-टनकपुर, सात बजे की अल्मोड़ा-दिल्ली, एक बजे की अल्मोड़ा-मासी सेवाएं स्थगित हो गईं। इस कारण टनकपुर, दिल्ली, मासी जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। आए दिन सेवाएं स्थगित होने से परिवहन निगम को राजस्व का घाटा हो रहा है।
उधर रोडवेज स्टेशन का सर्वर भी डाउन रहा, इस कारण कैश के लेखा जोखा का मिलान नहीं हो पाया। ड्यूटी निर्धारण, ईबीटीएम मशीन आदि से जुड़े कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
ईबीटीएम मशीन नहीं मिलने पर कई बार परिचालक को मैन्युवल टिकट देना पड़ता है। इस कारण कई दफे परिचालक और यात्रियों की बहस तक हो जाती है।