फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शीतकालीन अवकाश में एमटी प्रशिक्षण के विरोध में उतरा राजूहा शिक्षक संघ

शीतकालीन अवकाश में एमटी प्रशिक्षण के विरोध में उतरा राजूहा शिक्षक संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश में एमटी प्रशिक्षण के विरोध में उतरा राजूहा शिक्षक संघ
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शीतकालीन सत्र में कराए जा रहे मास्टर ट्रेनर्स (एमटी) प्रशिक्षण का विरोध किया है। कहा कि विभाग यह प्रशिक्षण शीतकालीन अवकाश में करा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। शिक्षकों को साल भर के महत्वपूर्ण कार्य छुट्टियों में निपटाने पड़ते हैं। यदि फरमान निरस्त नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि छुट्टियों में ही शिक्षकों को तमाम कार्य निपटाने होते हैं, ऐसे में विभाग प्रशिक्षण देने की बात कर रहा है, जो कि तर्कसंगत नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि 14 सीएल के अलावा उन्हें अन्य अवकाश नहीं मिलते।
विज्ञापन


एमटी प्रशिक्षण के लिए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को बिना उनका पक्ष जाने विभागीय आदेशों का हवाला दिया जा रहा है। कहा कि संघ उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र का भी विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कार्यालय से तुगलकी फरमान जारी हो रहे हैं कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करने पर वेतन रोक दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में राजूहाशि संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह, मंत्री गिरधर सिंह राणा सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed