फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लोअर माल रोड से धारानौला तक सुरंग बनाने की योजना खटाई में

लोअर माल रोड से धारानौला तक सुरंग बनाने की योजना खटाई में

Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोअर माल रोड से धारानौला तक सुरंग बनाने की योजना खटाई में
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड से धारानौला को जोड़ने के लिए सुरंग बनाने की योजना खटाई में पड़ गई है। लंबे समय बाद भी सुरंग निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही धनराशि जारी हुई। पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने नगर के लोअर माल रोड से धारानौला को जोड़ने के लिए सुरंग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन लंबे समय बाद भी सुरंग निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इस कारण नगर में यातायात की समस्या बनी हुई है। माल रोड और लोअर माल रोड में यातायात का दबाव होने से आए दिन जाम लगता है। साथ ही दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


लोअर माल रोड से धारानौला जाने के लिए कोई साधन नहीं होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने सुरंग का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डालकर नागरिकों को निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed