{"_id":"5b8ec4f7867a55487a456a31","slug":"31536083191-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से पुन: तलब की कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से पुन: तलब की कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सरकारी विद्यालयों से अभिभावकों का मोहभंग हो रहा है। सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में लगातार छात्र संख्या घट रही है। शासन ने पुन: दस अथवा दस से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों की सूची तलब की है। जिले में ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 390 और जूनियर हाईस्कूलों की संख्या 22 है।
सरकार ने चालू शिक्षा सत्र के शुरू में दस से कम छात्र संख्या वाले एक किमी की परिधि वाले प्राथमिक और तीन किमी की परिधि वाले जूनियर हाईस्कूलों का समीप के विद्यालयों में विलिनीकरण का फैसला लिया था। इस मानक के अंतर्गत जिले में 55 प्राथमिक और 13 जूनियर हाईस्कूलों का समीपस्थ विद्यालयों में विलीनकीरण कर दिया गया था। वर्तमान में जिले में 1288 प्राथमिक और 173 जूनियर हाईस्कूल हैं।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड ने हाल में जारी आदेश में पर्वतीय जिलों के प्रत्येक ब्लॉक और संकुल स्तर पर दस अथवा दस से कम छात्र संख्या वाले और मैदानी इलाकों में पंद्रह अथवा पंद्रह से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची फिर तलब की है। शासन के आदेश के बाद जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक से ऐसे विद्यालयों की सूची लेकर तैयार कर ली है। डीईओ (बेसिक) आरएस यादव ने बताया सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।