{"_id":"5af9c7b44f1c1be3408b5493","slug":"31526319028-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढने से ग्रामीणों में दहशत
Updated Mon, 14 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील जैंती के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों को जान का खतरा बना है। दो माह के भीतर तेंदुआ दो दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
जैंती तहसील के अंतर्गत बचकांडे, ल्वाली, मिरई, स्यूनानी, बोरागांव, बसगांव, भाबू बिराड़, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, ध्यूली, बस्टा, आराखेत, रनक, त्योनरा समेत 35 से अधिक गांवों में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। तेंदुआ विभिन्न गांवों में दो माह के भीतर दो दर्जन से अधिक मवेशियों को शिकार बना चुका है। तेंदुए के आतंक के कारण महिलाएं अकेले घास, लकड़ी आदि लेने जंगल नहीं जा रही हैं। कई बार रात्रि में तेंदुआ गांव में भी घुस आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर छोटे स्कूली बच्चों को अकेले आने जाने में खतरा बना रहता है। ल्वाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह धौनी ने तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।