फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सब्जी के लिए मशहूर बल्टा गांव में खुला मिनी संग्रहण केंद्र

सब्जी के लिए मशहूर बल्टा गांव में खुला मिनी संग्रहण केंद्र

Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सब्जी के लिए मशहूर बल्टा गांव में खुला मिनी संग्रहण केंद्र
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के बल्टा गांव में मिनी संग्रहण केंद्र खुल गया है। आजीविका के सहयोग से संग्रहण केंद्र खुलने के बाद इस क्षेत्र के काश्तकारों को सब्जी को सस्ते दामों में नहीं बेचना पड़ेगा। शनिवार को जिलाधिकारी ईवा आशीष ने मिनी संग्रहण केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस गांव को कृषि के क्षेत्र में मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यही नहीं बल्टा गांव की एक लघु फिल्म बनाकर शासन स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बल्टा गांव की सब्जी पूरे अल्मोड़ा शहर में लाई जाती है, लेकिन किसानों द्वारा खुद के संसाधनों से सब्जी बाजार में लाने तक कुछ खराब भी हो जाती थी और किसानों को सब्जी का सही दाम भी नहीं मिल पाता था। इसलिए यहां मिनी संग्रहण केंद्र को बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यहां फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए दो किमी सुअर रोधी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पॉलीहाउस लगाने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की क्षतिग्रस्त नहर को ठीक कराने के लिए जिला योजना में प्रस्तावित किया जाएगा। उन्होंने संग्रहण केंद्र के लिए भूमिदान में दिए जाने पर सीमा देवी का आभार भी जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ मयूर दीक्षित ने मनरेगा के माध्यम से चलाई जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान डीडीओ मो. असलम, खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल, संगम संस्था के हंसी मेहरा, अजीविका सहायक परियोजनाधिकारी गीता जोशी, प्रधान अर्जुन सिंह, ग्रास संस्था से गोपाल चौहान, नारी एकता स्वायत्त संस्था के जगत सिंह, दीपक मेहता ने भी विचार रखे। जबकि प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट, पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, पंकज ओझा, पंकज रौतेला समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed