{"_id":"5ae4ac204f1c1b87028b6f9c","slug":"31524935712-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मेश्वर बिजली घर के केबल बॉक्स में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मेश्वर बिजली घर के केबल बॉक्स में धमाका
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर के पास स्थित बिजली घर में 11 केवी की विद्युत लाइन के इनकमिंग पैनल (केबिल बॉक्स) में शनिवार दोपहर जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे नगर के आधे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारी केबल लाइन को दुरुस्त करने के कार्य में जुट गए हैं।
शनिवार दोपहर दो बजे बाद अचानक लक्ष्मेश्वर स्थित बिजली घर के केबिल बॉक्स में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद बॉक्स में जुड़ी बिजली की केबल भी नष्ट हो गई जिससे पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर, धार की तूनी, रानीधारा, पोखरखाली, ढूंगाधारा, जाखनदेवी समेत औद्योगिक आस्थान पातालदेवी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जली केबल को दुरुस्त करने के काम में जुट गए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि केबल बॉक्स जल गया है जिसे ठीक कराया जा रहा है। इधर कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर देता है। जिससे आम व्यापारियों के अलावा आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्युत विभाग से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। समाचार भेजे जाने तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।