{"_id":"5a53a27d4f1c1b4e198b5806","slug":"31515430525-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौघानपाटा में भाजपा नेता आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौघानपाटा में भाजपा नेता आपस में भिड़े
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के दो नेता सोमवार दिन में यहां चौघानपाटा में आपस में भिड़ गए। सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच हुआ यह विवाद शहर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
मालूम हो कि भाजपा के एक नेता ने वर्तमान में जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी के खिलाफ गत दिवस सोशल मीडिया फेसबुक में अनर्गल टिप्पणी लिख दी। हालांकि बाद में उसने यह टिप्पणी हटा दी थी। आज दिन में मालरोड में चौघानपाटा में इन दोनों पार्टी नेताओं का आमना-सामना हुआ। यहां पर यह दोनों आपस में भिड़ गए, दोनों में हाथापाई की नौबत तक आ गई। मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता भी थे। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। भाजपा नेताओं का सार्वजनिक रूप से सरेआम भिड़ने का यह मामला दिनभर नगर में चर्चा में रहा।