{"_id":"594d52ed4f1c1b82488b4759","slug":"31498239725-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनदायिनी रामगंगा नदी को बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनदायिनी रामगंगा नदी को बचाने का आह्वान
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनदायिनी रामगंगा को बचाने का आह्वान
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा सेवा समिति मां अगनेरी चौखुटिया की रामगंगा सेवा यात्रा ने भिकियासैंण पहुंच कर लोगों से जीवनदायिनी रामगंगा नदी में जल स्तर लगातार कम होते देख इसके संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। यात्रा के संयोजक पूर्व एसडीओ वन लीलाधर मठपाल ने कहा कि गगास, विनोद, नैड आदि रामगंगा नदी की सहायक नदियां हैं। इनके अस्तित्व को बचाने के लिए जल स्रोतों, गधेरों, धारों को संरक्षित करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से जलागम क्षेत्रों में चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे रोपने का आह्वान किया। कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही रामगंगा, सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त कर वनों को आग से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 विकासखंडों में रामगंगा सेवा यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है। यात्रा में डॉ. कुलदीप बिष्ट, लीलाधर, अमर सिंह रावत आदि थे।