फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   30-member NDRF deployed to tackle Vanagni

वनाग्नि से निपटने के लिए 30 सदस्यीय एनडीआरएफ तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
30-member NDRF deployed to tackle Vanagni
फायर ड्रिल कर आग से निपटने का प्रशिक्षण लेती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में जंगल की आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम तैनात हो गई है। रविवार को टीम ने फायर ड्रिल कर आग बुझाने का प्रशिक्षण लिया। जंगलों की आग पर काबू पाने की बारीकियां सीखी। अब जंगलों की आग बुझाने में एनडीआरएफ महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि फायर सीजन में जंगलों की आग लगातार मुसीबत बनती जा रही है। वन विभाग, फायर कर्मियों के साथ ही अब वनाग्नि की घटनाओं पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मैदान में उतर गई है। वाराणसी से एनडीआरएफ 11 बटालियन इंस्पेक्टर रसिक बिहारी अपनी 30 सदस्यीय टीम के साथ अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। अल्मोड़ा वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने पूर्व में जंगलों की आग से निपटने का अनुभव नहीं होने की बात रखी थी। जिसके तहत उन्हें यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भैंसवाड़ा फार्म में वन प्रभाग की ओर से एनडीआरएफ की टीम को पर्वतीय क्षेत्रों में वनाग्नि संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वनाग्नि के समय सावधानी बरतने की भी बात कही गई। डीएफओ ने बताया कि दावालन से निपटने में जान को भी खतरा हो सकता है इसलिए सावधानी के साथ आग बुझाने की जरूरत होती है। भैंसवाड़ा फार्म में चीड़ के जंगल के बीच छोटे से क्षेत्र में फायर ड्रिल भी किया गया। टीम को सुरक्षा संबंधित सूचना तंत्र के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, हरेंद्र सतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed