फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   26 702 students will board examination centers

146 केंद्रों में 26702 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Sun, 28 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन मार्च से प्रारंभ होंगी। जिले के 146 परीक्षा केंद्रों में 26,702 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 13,310 बालक और 13,392 बालिकाएं शामिल हैं। 36 केंद्र संवेदनशील और तीन केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है। यहां 461 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि सबसे कम 66 छात्र संख्या वाला केंद्र जीआईसी कनमूंगाकिचार है।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिए हैं, जबकि 135 परीक्षा केंद्र बालक-बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 14,979 विद्यार्थी बैठेंगे। इनमें 7548 बालक और 7368 बालिकाएं हैं। संस्थागत बालकों की संख्या 6631, बालिका 7092  प्राइवेट बालक 917 और बालिकाएं 339 हैं।

विज्ञापन

वहीं इंटरमीडिएट के कुल 11,723 परीक्षार्थियों में 5762 बालक और 5961 बालिकाएं हैं। जिनमें संस्थागत 4880 बालक, 5479 बालिका, प्राइवेट 882 बालक, 482 बालिकाएं शामिल हैं। जिले में एक से पांच किमी की पैदल दूरी पर 29 परीक्षा केंद्र हैं। अल्मोड़ा तहसील में जीआईसी चौरा-हवालबाग, नगरखान, भल्यूटा, विजयपुरपाटिया, भकूना, रैंगल, भनोली तहसील में चमतोला, मेरगांव, बमनस्वाल, आरासल्पड़, मौलेखाल तहसील में महरौली, बांगीधार, तया, सोलीसल्ट, अगासपुर, मालीखेत, नेवलगांव-हरड़ा, जैंती तहसील में शहरफाटक, सोमेश्वर तहसील में गणनाथ, द्वाराहाट तहसील में नौगांव-कफड़ा, भिकियासैंण में चनोली, टिटरी-गुरना, चिंतोली, चौखुटिया तहसील में खीड़ा, रानीखेत तहसील में शेर, सिलोर महादेव, लोधियाखान, चौमूधार, चौड़ाआनुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed