फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आखिरकार अल्मोड़ा से होना ही पड़ा रिलीव

आखिरकार अल्मोड़ा से होना ही पड़ा रिलीव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार अल्मोड़ा से होना ही पड़ा रिलीव
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व जनवरी में दो जिलों में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को आखिरकार अल्मोड़ा से रिलीव होना पड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत को अल्मोड़ा में लेखन सामग्री में और पिथौरागढ़ में कंट्रोल रूम का दायित्व सौंपा गया था, लेकिन पिथौरागढ़ में चुनाव ड्यूटी में कर्मचारियों की कमी को लेकर वहां के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिकारी को रिलीव नहीं किया गया। इस दौरान करीब एक महीने तक असमंजस की स्थिति बनी रही। मजबूरन संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसर को अधिकारी को अल्मोड़ा चुनाव ड्यूटी से रिलीव करना पड़ा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी निर्धारित होने के बाद पिथौरागढ़ में सेवायोजन अधिकारी और अल्मोड़ा में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात वाईएस रावत की दोनों जगहों पर चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। अल्मोड़ा में अधिकारी की ड्यूटी 19 जनवरी और पिथौरागढ़ में 23 जनवरी को लगाई गई। करीब एक माह तक दोनों जगहों पर चुनाव ड्यूटी होने के कारण असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दोनों जिलों के जिलाधिकारी की ओर से एक दूसरे को पत्राचार किया जाता रहा।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर की ओर से पिथौरागढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी को कई बार पत्राचार कर अधिकारी को रिलीव करने के लिए भी कहा गया, लेकिन मूल तैनाती पिथौरागढ़ होने और वेतन भी पिथौरागढ़ से आहरित होने को आधार बनाते हुए पिथौरागढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाईएस रावत को रिलीव नहीं किया। असमंजस की स्थिति को लेकर अमर उजाला में तीन फरवरी को प्रमुखता से खबर भी छपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि उन्हें अल्मोड़ा चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। पिथौरागढ़ में उनको चुनाव ड्यूटी में कंट्रोल रूम का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed