{"_id":"5c227b9abdec2256bf2a4b00","slug":"21545763738-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपुली चायखाना बंग्याल लै रो, सटकै ल्हीगो चोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपुली चायखाना बंग्याल लै रो, सटकै ल्हीगो चोरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली के ईड़ा बाराखाम में बड दिन कौतिक धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की। मेले में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक महेश नेगी ने भी शिरकत की तथा कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्राचीन परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। दोनों ने अपनी अपनी निधियों से मेले के विकास के लिए कुल ढाई लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
बड़ दिन कौतिक में लोक गायक विशन सिंह हरियाला, रमेश बाबू गोस्वामी, जीतू तोम्क्याल, प्रकाश कहाला, दिवान सिंह मेहरा, नवीन रावत, सुनील कुमार सहित शिब्बू रावत आदि ने फन का जादू बिखेरा और लोगों की जमकर तालियां बटोरी। गोपुली चाय खाना बंग्याल लैरो गीत ने दर्शकों को जमकर मंत्रमुग्ध किया। लोग इस गीत पर झूमने के लिए विवश हो गए। इससे पहले ग्रामीणों ने स्थानीय देवी मंदिर, दीपा देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली, जिसमें गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगाड़े निशानों के साथ लोग दीप देवी मंदिर तक पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की गई।
विद्यालयी बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। बता दें कि प्रदेश की संस्कृति संवर्धन और पलायन रोकने के लिए ईड़ा बाराखाम संघर्ष समिति और दीपा देवी मंदिर समिति की ओर से प्रतिवर्ष मुंबई, दिल्ली और लखनऊ आदि महानगरों से पहुंचे लोग और स्थानीय लोगों के प्रयासों से यहां बड़ दिन कौतिक मनाया जाता है। जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोग शिरकत करते हैं। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मेले के संवर्धन के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं विधायक महेश नेगी ने अपनी निधि से एक लाख रुपये देने तथा जमीनीवार-बुधीना-नौकुड़ा रोड बनाने का आश्वासन दिया। आयोजक मंडल की ओर से मोहन सिंह, दिनेशि बिष्ट, कमल बिष्ट, जसवंत बिष्ट, नितिन बिष्ट, महेंद्र सिंह, दानू बिष्ट, हेमंत, भूपाल, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, युगल किशोर सहित तमाम लोगों ने वहां सहयोग किया।