{"_id":"5c13e42abdec225712760e00","slug":"21544807466-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने पर जोर
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने सभी थाना प्रभारियों को बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने को कहा है। पुलिस लाइन में मासिक बैठक में सभी थाना क्षेत्रों में अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीट व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए ग्राम सुरक्षा समितियों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रहरियों और मोहल्ला सुरक्षा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का नियमित सत्पापन करने को कहा।
एसएसपी ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने, काले शीशे का प्रयोग करने, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और अराजकता करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने क्रिसमस और नए साल के लिए होने वाले उत्सवों को लेकर पुलिस से विशेष सतर्कता बरतने और होटल, ढाबों, होम स्टे, धर्मशालाओं, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंड, पार्किंग स्थलों की चेकिंग के अलावा मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने को भी कहा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, वीर सिंह, वंश बहादुर यादव, राजीव कुमार, कमल सिंह पवार के अलावा थाना, चौकी प्रभारी भी मौजूद थे।