{"_id":"5c129fac42c7925d4b2494d1","slug":"21544724396-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं में गुणात्मक सुधार लाने की जरूरत: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं में गुणात्मक सुधार लाने की जरूरत: एसएसपी
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेचकों की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसएसपी पी रेणुका देवी ने घटना स्थलों का गहराई से निरीक्षण करने और तथ्यों के लिए साक्ष्य संकलित कर गवाहों के बयान हर हाल में लेने को कहा।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बाल अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, आईटी एक्ट समेत एनडीपीएस, खनन, एससी, एसटी एक्ट आदि के बारे में बताया और संबंधित विवेचनाओं में सुधार लाने को कहा। जिला शासकीय अधिवक्ता जीसी फुलारा, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र जोशी, सीएस नैलवाल ने एससी, एसटी एक्ट और एनडीपीएस और महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताया।
ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने वन्य जीव जंतु, खनन, वस्तु अधिनियम, पशुक्रूरता और पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य ने हत्या, लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि अपराधों के संबंध में जानकारी रखी। हरेंद्र चौधरी ने साइबर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर कोतवाल अरुण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत नारायण सिंह, निरीक्षक सोमेश्वर संजय गर्ब्याल, भतरौंजखान से धर्मवीर सोलंकी, दन्या से अजय लाल साह, चौखुटिया से रमेश बोरा, सल्ट से हरीश प्रसाद, लमगड़ा से राजेंद्र बिष्ट के अलावा महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या और वाचक श्याम सिंह रावत आदि जिले भर से पहुंचे विवेचक मौजूद थे।