{"_id":"5c0ea669bdec2241d20022e4","slug":"21544463977-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, चंपावत, खेतीखान के दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, चंपावत, खेतीखान के दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होंगे
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दूरदर्शन ने अब कुमाऊं और गढ़वाल में कुछ स्थानों पर बंद होने से बचे गिने-चुने रिले केंद्रों को भी बंद करने का फैसला कर लिया है। करीब एक माह पहले आठ रिले केंद्र बंद किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में पिथौरागढ़, चंपावत, खेतीखान और देवाल में स्थित रिले केंद्रों को बंद किया जा रहा है। जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को डीडी-1 और डीडी न्यूज अब एंटीना के जरिये उपलब्ध नहीं हो सकेगा। उन्हें इसके लिए डीटीएच लगाना जरूरी होगा।
बता दें कि दूरदर्शन महानिदेशालय ने कुछ माह पहले देश में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्रों को अनुपयोगी मानते हुए इन्हें बंद करने का फैसला किया था। इसके तहत पहले चरण में नवंबर में बगैर कर्मचारियों वाले छोटे रिले केंद्रों को बंद किया गया।
बीते माह बंद किए गए रिले केंद्रों में अल्मोड़ा, कौसानी, बागेश्वर, धारचूला, डीडीहाट, थराली, मानेश्वर और मुनस्यारी में स्थित केंद्र शामिल थे। किसी भी क्षेत्र से इन रिले केंद्रों को चालू रखने की मांग तक नहीं उठी। जिससे दूरदर्शन निदेशालय ने यह मान लिया है कि रिले केंद्र पूरी तरह अनुपयोगी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से अब निदेशालय ने दूसरे चरण में 29 दिसंबर से पिथौरागढ़, चंपावत, खेतीखान और देवाल में स्थित रिले केंद्रों को भी बंद करने का फैसला कर लिया है। बताया गया है कि इन सभी रिले केंद्रों में कर्मचारी भी तैनात रहते हैं, जिन्हें अब अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इस फैसले के बाद दूरदर्शन के दर्शक एंटीना के जरिए कार्यक्रम नहीं देख सकेंगे। उन्हें डीटीएच उपकरण लगाना होगा। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र अल्मोड़ा के उप निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर के बाद इन क्षेत्रों के दूरदर्शन दर्शकों को डीडी-1 और डीडी न्यूज चैनल डीटीएच के माध्यम से उपलब्ध होंगे।