{"_id":"5bcb7971bdec2269be331b55","slug":"21540061553-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में पार्किंग स्थलों की कमी से परेशानी ही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में पार्किंग स्थलों की कमी से परेशानी ही परेशानी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में दोपहिया वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों के अलावा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों की संख्या लगभग 24 हजार के करीब पहुंच गई है। वाहनों की रेलमपेल से आम आदमी को सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र में वर्तमान में पार्किंग के लिए सिर्फ दो-तीन स्थान हैं जहां वाहन पहले से ही खड़े रहते हैं। दो पहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से और पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन स्वामियों के अलावा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद दोपहिया वाहन चालक मालरोड के अलावा एलआरसाह, धारानौला रोड, लिंक रोड में जहां-तहां दुकानों के आगे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं। जिससे सड़क किनारे पैदल घूमने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका ने कुछ समय पहले लक्ष्मेश्वर, सिकुड़ा बैंड और लिंक रोड के पास पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन किया था, लेकिन इन जगहों पर कहीं निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है तो कहीं अभी तक केवल मिट्टी का कटान ही हुआ है। पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित जगहों पर पार्किंग बनाने का काम प्रांतीय खंड को सौंपा गया है। और कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन