फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गांवों को पालिका सीमा में शामिल करने के विरोध में धरना जारी

गांवों को पालिका सीमा में शामिल करने के विरोध में धरना जारी

Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांवों को पालिका सीमा में शामिल करने के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने 14वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना जारी रखने का एलान किया।


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जन भावनाओं को दरकिनार कर मनमाना कानून थोप रही है। गांवों के पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल होने पर ग्रामीणों को कई तरह का कर चुकाना पड़ेगा। गांवों में अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। पालिका शहर में ही सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गांवों के पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल होने पर स्थिति पहले से भी खराब हो जाएगी। धरने में देवी दत्त लखचौरा, नेहा आर्या, रिंकू आर्या, मनोज बिष्ट, दीपक पांडे, नंदन सिंह दसौनी, चंदन रावत, कमलेश तिवारी, नरेंद्र प्रसाद, घनश्याम गुरुरानी, नरी राम, आनंद रावत, विष्णु सिंह, सतीश जोशी, हरी राम आर्या, मोहन सिंह, मुकेश लोहनी, हर्ष कनवाल, गिरीश जोशी, रमेश राम, शेष राम, मो. नवेद, भैरव जोशी, वीसी दुर्गापाल, हरीश लाल, विपिन तिवारी, मुकेश जोशी, धन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र, अंबी राम आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed