{"_id":"5b0851824f1c1bf96e8b4a84","slug":"21527271810-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपांतरण कार्यक्रम के जरिये सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की योजना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपांतरण कार्यक्रम के जरिये सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की योजना शुरु
Updated Fri, 25 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रूपांतरण कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदली जाएगी। इसका अभियान शुक्रवार को जीजीआईसी परिसर में चलने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचधारा से शुरू हुआ। इसमें संसाधनों से सुसज्जित विद्यालय को नए स्वरूप में ढाला गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल इस कार्यक्रम के जरिये जिले के छह विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है। इसके लिए अनटाइड फंड से बजट दिया गया है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल आदि ने भी संबोधित किया। रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट और उप शिक्षाधिकारी गीतिका पांडे की सराहना की। इस इस कार्यक्रम के लिए डीएम ने खुद 20 हजार रुपये का सहयोग किया। महिला कल्याण संस्था ने पांच हजार, सीईओ, शिक्षाधिकारियों ने पांच-पांच हजार रियल एडवेंचर संस्था के आशीष जोशी ने स्कूल बैग बोतल, धना शाही, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सीएओ प्रियंका सिंह आदि ने भी सहयोग किया। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि पंचधारा के अलावा स्यालीधार, धौलछीना, बधाण, गाड़ी, पालगांव समेत ताड़ीखेत ब्लॉक के 43 विद्यालयों में यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सीईओ जगमोहन सोनी ने बताया कि पंचधारा विद्यालय में 29 बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षिका विद्या कर्नाटक ने संचालन किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीडीओ मयूर दीक्षित, डीडीओ मो. असलम, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, डीईओ बेसिक राय बहादुर यादव, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष अरुण पंत, जीसी जोशी, आनंद सिंह ऐरी, डॉ. गोकुल रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा, रीता दुर्गापाल, बीईओ सुरेश चंद्र आर्य, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा, प्रधानाध्यापिका जानकी गोस्वामी, मंजू वर्मा आदि थे।