फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अनुशासन का पालन करना विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य

अनुशासन का पालन करना विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य

Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन का पालन करना विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ के लिए रजत सिंह बिष्ट हेडब्वॉय और ज्योत्सना अल्मियां हेडगर्ल चुनी गई। जबकि गर्वित भंडारी वाइस हेडब्वॉय और श्रेया बैनर्जी वाइस हेडगर्ल बनी। चयनित पदाधिकारियों को कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन बनाने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही अनुशासन का पालन करना विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। छात्र जीवन ही सुदृढ़ भविष्य का आधार होता है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक दीवान बिष्ट ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय के नियमों का कर्तव्यनिष्ठा से पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चारों सदनों के प्रतिनधियों ने परेड का भी प्रदर्शन किया। सभी चयनित पदाधिकरियों को बैज भी प्रदान किए गए। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट ने पदाधिकरियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed